NEWS PR डेस्क : पटना : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। देर रात जारी तबादला सूची में कई जिलों के डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर यानी DDC और सब-डिविजनल ऑफिसर यानी SDO को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस फेरबदल में नगर निकायों और विभिन्न विभागों में भी अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है। खास बात यह है कि सिवान के पूर्व DM विवेक मैत्रेय को इस सूची में नई पोस्टिंग नहीं मिली है।
खगड़िया, मधुबनी, कटिहार और अन्य जिलों में नई जिम्मेदारियां
तबादला सूची के अनुसार, श्रेय श्री को खगड़िया का DDC बनाया गया है वहीं, बाढ़ की SDO रहीं गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। दानापुर के SDO रहे अनिरुद्ध पांडेय को पूर्णिया नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। पूर्णिया के SDO तुषार कुमार को मधुबनी का DDC नियुक्त किया गया है।कटिहार के SDO प्रद्युम्न सिंह यादव को उद्योग विभाग के खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय का निदेशक बनाया गया है।
आकांक्षा आनंद और अंजलि शर्मा को भी मिली नई जिम्मेदारी
मुजफ्फरपुर पश्चिम की SDO रहीं आकांक्षा आनंद को सासाराम का DDC बनाया गया है वहीं, पूर्वी चंपारण के अरेराज की SDO अंजलि शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। नवगछिया के SDO रोहित करदम को नई प्रशासनिक जिम्मेदारी दी गई है। नेहा कुमारी को कटिहार का DDC नियुक्त किया गया है।
भागलपुर के अधिकारी को मद्य निषेध विभाग में नई जिम्मेदारी
भागलपुर में तैनात कृष्णचंद्र गुप्ता को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में इंस्पेक्टर जनरल की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं, प्रशिक्षण पूरा कर लौटे विरूपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर का SDO नियुक्त किया गया है। प्रिय रानी को सासाराम का SDO बनाया गया है।

कई अनुमंडलों में बदले गए SDO
प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अनुमंडलों में नए SDO की नियुक्ति की गई है। कृष्णा जोशी को बाढ़ का SDO बनाया गया है, जबकि प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर की जिम्मेदारी दी गई है। सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा का SDO नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अजय यादव को बेगूसराय का SDO, सूरज कुमार को कटिहार का SDO और विग्नेश टीए को पूर्णिया का SDO बनाया गया है।
गया, नवगछिया, मुंगेर और पटना सिटी में भी बदलाव
जतिन कुमार को गया जिले के शेरघाटी का SDO बनाया गया है। के. परिक्षित को नवगछिया की जिम्मेदारी दी गई है। महेश कुमार को मुंगेर जिले के तारापुर का SDO नियुक्त किया गया है, जबकि काशिश बख्शी को पटना सिटी का SDO बनाया गया है।
सिवान के पूर्व DM विवेक मैत्रेय को नहीं मिली नई पोस्टिंग
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में सिवान के पूर्व जिलाधिकारी विवेक मैत्रेय को नई जिम्मेदारी नहीं मिली है। दानापुर और पूर्णिया समेत कई महत्वपूर्ण अनुमंडलों में SDO स्तर पर बदलाव किया गया है।
बिहार सरकार का यह फैसला राज्य के विभिन्न जिलों और प्रशासनिक इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों को नए सिरे से तय करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस तबादला सूची के बाद कई जिलों में DDC और SDO स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।