होली से पहले बिहार में हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बिहार सरकार ने राज्यभर में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में मंगलवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

बैठक में 3 और 4 मार्च को मनाए जाने वाले होली पर्व को लेकर सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। एडीजी (विधि-व्यवस्था) पंकज दराद ने पिछले वर्ष होली के दौरान हुई लगभग 20 सांप्रदायिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए संवेदनशील जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को शांति समिति की बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित करने और अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा।

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीजे संचालन पर सख्त निगरानी रखने और नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। साथ ही, सभी एसपी को अपने अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों की विस्तृत ब्रीफिंग करने का निर्देश दिया, ताकि त्योहार के दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

डीजीपी ने दंगा नियंत्रण दस्ता (Riot Control Squad) को 24 घंटे ‘रेडी मोड’ में रखने और संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग टीम गठित करने का आदेश दिया। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ‘डायल 112’ सेवा और जिला समन्वय केंद्रों को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। अस्पतालों और फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने जिला प्रशासन को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाने और आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में होली का त्योहार शांति, सौहार्द और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article