बेतिया में भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन, एनडीए की जीत के लिए जोरदार रैली

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पश्चिमी चंपारण के लौरिया, बेतिया और नौतन विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के उम्मीदवारों ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। लौरिया से विनय बिहारी, बेतिया से पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री रेणू देवी और नौतन से नारायण साह ने पर्चा जमा किया। नामांकन के अवसर पर बेतिया के रमना मैदान में आशीर्वाद एवं नामांकन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय खनन व कोयला राज्य मंत्री सतीशचंद्र दूबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


अनुराग ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए नारे लगवाए

सभा को संबोधित करते हुए सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए जोरदार नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि एनडीए ने बिहार में नेशनल डेवलपमेंट एलायंस, सुशासन, लॉ एंड ऑर्डर, सुरक्षित बॉर्डर और रोजगार जैसे कई क्षेत्र में काम किया है। उन्होंने महागठबंधन को कौरव और एनडीए को पांडव बताते हुए बिहार की उपलब्धियों का जिक्र किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अनुराग ठाकुर ने कहा कि IIT, NIT, छह एयरपोर्ट, एम्स बिहार में स्थापित किए गए हैं और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि राजद के शासन में 118 नरसंहार हुए, अपहरण होते थे और जंगलराज था, जबकि एनडीए ने सुरक्षा और विकास सुनिश्चित किया।


दिया कुमारी ने महागठबंधन को धोखेबाज बताया

राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन धोखेबाज है और लालू-तेजस्वी लोगों को गुमराह करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थीं, लेकिन अब सुरक्षा का माहौल है। जनता से अपील की कि त्यौहारों दीपावली और छठ से पहले अपने लोकतंत्र का त्यौहार जरूर मनाएं और वोट दें।

दिया कुमारी ने बिहार के विकास और एनडीए की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी ने मिलकर बिहार का विकास किया है। महिलाओं के खातों में सीधे 10 हजार रुपए जा रहे हैं और किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि मिल रही है।


सभा का समापन और जनता का उत्साह

सभा में उपस्थित लोगों ने भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का भरोसा जताया और एनडीए की जीत के लिए नारे लगाए। नेताओं ने कहा कि बिहार में विकास की गति और सुरक्षा का माहौल जारी रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article