भागलपुर: आगामी कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भागलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी उम्मीदवार डॉ. एनके यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने की अपील की।
बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने और चुनावी अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों और ,चुनावी रणनीति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव की तैयारियों को लेकर अपने विचार साझा किए। पार्टी का लक्ष्य कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करना है।
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-