गया से पटना तक भाजपा कार्यकर्ताओं की तैयारी,मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज

बिहार के विकास और सुशासन की नई दिशा की ओर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम”

Rashmi Tiwari

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंत्रिमंडल विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। यह कार्यक्रम राज्य की राजनीति और विकास यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जिसमें एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।


सूत्रों के अनुसार, इस अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah सहित भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम सूची सार्वजनिक नहीं की गई है।कार्यक्रम को लेकर गया जी से भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद (अधिवक्ता) सहित कई कार्यकर्ताओं के पटना पहुंचने की जानकारी सामने आई है। इनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी इस आयोजन में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।


डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और बिहार भी तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संभावित मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्य में विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में नई गति देखने को मिलेगी।
इसी क्रम में गया से भाजपा कार्यकर्ताओं के बड़े जत्थे के पटना पहुंचने की तैयारी है, जो इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे। वहीं स्थानीय स्तर पर इसे लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद (अधिवक्ता), संतोष ठाकुर, सुनील मिश्रा, भाजपा नेता गोपाल प्रसाद यादव, राणा रणजीत सिंह, नागेंद्र प्रसाद शर्मा (अधिवक्ता), महेंद्र प्रसाद सिंह, शिवकुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, राजू मिश्रा, धर्मेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, सुधीर कुमार, मंटू कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

Share This Article