AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नीतीश सरकार के फैसले का स्वागत, सुशील मोदी के सपनों को आगे बढ़ाएगी भाजपा: सम्राट चौधरी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWSPR डेस्क | बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी के जन्मदिन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी का बीच सफर में चला जाना अत्यंत पीड़ादायक है। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सुशील मोदी की प्रतिमा स्थापित करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा का मुख्य लक्ष्य उनके सपनों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी ने बिहार और देश की राजनीति में ईमानदारी और विकास की मजबूत छाप छोड़ी है, जिसे आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
नीतीश कुमार और सुशील मोदी की दोस्ती के संस्मरण

उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष आभार व्यक्त करते हुए एक भावुक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया, “नीतीश कुमार जी ने मुझसे कहा कि एक जगह चलना है और वे मुझे राजेंद्र नगर लेकर गए। वहां उन्होंने दो पार्क दिखाए और घोषणा की कि वहां सुशील मोदी जी की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी।” सम्राट चौधरी ने बताया कि इस सम्मान के लिए नीतीश कुमार जी सुबह 10:30 बजे ही तैयार थे, जो दोनों नेताओं के बीच के गहरे सम्मान को दर्शाता है।

पार्टी का आदेश सर्वोपरि होता है” — सुशील मोदी की निष्ठा को याद कर बोले सम्राट चौधरी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विपक्ष की भूमिका और पार्टी के प्रति निष्ठा पर प्रकाश डालते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी से जुड़ी एक पुरानी चर्चा को साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने सुशील मोदी से पूछा था कि नीतीश कुमार के इतने करीबी होने के बावजूद वे विपक्ष में रहकर उनसे मजबूती से कैसे लड़ पाए।इस पर सुशील मोदी ने बड़ी सादगी से उत्तर दिया था,पार्टी तय करती है कि हमें किससे लड़ना है। मैंने हमेशा पार्टी के आदेश को सर्वोपरि रखा।सम्राट चौधरी ने कहा कि सुशील मोदी अपनी अटूट पार्टी निष्ठा के लिए जाने जाते थे और उसी परंपरा को निभाते हुए उन्होंने स्वयं भी ‘मुरैठा’ बांधकर अपनी राजनीतिक लड़ाई पूरी प्रतिबद्धता के साथ लड़ी।

वित्त विभाग और भविष्य का संकल्प
अपने संबोधन में सम्राट चौधरी ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में कार्य करते हुए उन्हें यह समझ आया कि यह विभाग जनता के लिए कितना महत्वपूर्ण है और सुशील मोदी ने इसे कितनी कुशलता से चलाया था। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य सुशील कुमार मोदी के देखे गए सपनों और बिहार के विकास के उनके विजन को पूरा करना है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More