खेत में पानी पटाने को लेकर खूनी विवाद, फरसा से हमला कर युवक की हत्या; गांव में मचा हड़कंप !

Muskan Gupta


NEWS PR डेस्क: पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर से जहां खेत में पानी पटाने के विवाद में फरसा से हमला, युवक की मौत
रामनगर थाना क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी गांव की घटना, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,


रामनगर, थाना क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी गांव में खेत में पानी पटाने को लेकर हुए विवाद में फरसा से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान खटौरी निवासी मैनेजर मांझी (35) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह खेत में पानी पटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

विवाद के बाद मारपीट भी हुई। मामले को सुलझाने के लिए पंचायती रखी गई थी। पंचायती के दौरान दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए। इसी दौरान मैनेजर मांझी पर फरसा से हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मैनेजर को इलाज के लिए रामनगर पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में जीएमसीएच बेतिया रेफर कर उस दिया।

बेतिया ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।


रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम ने बताया कि भगेलु चौधरी और उसके पुत्र कृष्णा चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त फरसा भी बरामद कर लिया गया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;–

Share This Article