थाना के सामने खूनी खेल, नवादा में चौकीदार की मौत से उठे बड़े सवाल

थाना के सामने हत्या ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए बड़े सवाल

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में लगातार बढ़ते अपराध और बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। नवादा में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब पुलिस और थाना का डर भी खत्म होता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में नवादा से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है । बालू और शराब माफियाओं से जुड़े बदमाशों ने थाना के सामने ही चौकीदार जितेंद्र पासवान पर जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।


थाना के सामने हुआ खूनी हमला
जानकारी के मुताबिक चौकीदार जितेंद्र पासवान देर रात ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात थाना परिसर के सामने हुई, लेकिन अपराधी बेखौफ होकर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल जितेंद्र पासवान को तुरंत इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बिहार में अपराधियों के बढ़ते हौसले
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि बिहार में अपराधियों के अंदर अब कानून और पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है। नवादा समेत कई इलाकों में बालू और शराब माफियाओं का नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है और अपराधी खुलेआम पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन हत्या, हमला और रंगदारी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है।


पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
चौकीदार की मौत के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बता दें कि इस सनसनीखेज घटना ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब थाना के सामने ड्यूटी कर रहे चौकीदार और पुलिसकर्मी ही अपराधियों के निशाने पर हैं, तो आखिर आम लोगों की सुरक्षा कितनी मजबूत है? बिहार में बढ़ते अपराध, बेखौफ अपराधी और बालू-शराब माफियाओं के बढ़ते नेटवर्क ने कानून-व्यवस्था को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है। क्या सूबे में एक बार फिर अपराध और माफिया राज सिर उठाने लगा है? यही सवाल अब लोगों के बीच सबसे बड़ी चर्चा बना हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article