मवेशी बांधने के विवाद में भाई और भतीजा घायल, चाचा सहित तीन पर मारपीट का आरोप

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के रंगड़ा थाना क्षेत्र के रंगड़ा गांव में मामूली घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जानकारी के मुताबिक मवेशी बांधने को लेकर हुए आपसी कहासुनी में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई और भतीजे पर लाठी से हमला कर दिया।घटना में प्रकाश यादव और उसका पुत्र रोशन कुमार घायल हो गए।

पीड़ित रोशन कुमार ने बताया कि वह अपने घर के पास भैंस को चारा खिला रहा था तभी चाचा निरंजन यादव, राजू यादव और दयानंद यादव से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तीनों ने मिलकर लाठी से हमला कर दिया जिसमें पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article