छपरा पट्टीशित्तल कांड: PHED मंत्री संजय सिंह पीड़ित परिवार से मिले, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: छपरा के चर्चित पट्टीशित्तल कांड की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। मौके पर जिले के वरीय पुलिस अधिकारी डीआईजी, एसपी और स्थानीय थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मंत्री संजय सिंह ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से की जाए। उन्होंने फॉरेंसिक टीम (FSL) को हर साक्ष्य को बारीकी से जुटाने के निर्देश दिए, ताकि अदालत में मामला मजबूत तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।

मंत्री ने स्पीडी ट्रायल पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस ऐसी चार्जशीट तैयार करे जिससे दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

फरार आरोपियों को लेकर भी मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि सभी आरोपियों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाए, चाहे उन्हें कहीं से भी तलाशना पड़े। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि किसी प्रकार का राजनीतिक या स्थानीय दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पीड़ित परिवार और गवाहों की सुरक्षा को लेकर भी मंत्री ने विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित लोगों को पूरी सुरक्षा दी जाए ताकि वे बिना किसी भय के न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग कर सकें।

मंत्री संजय सिंह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बिटिया को न्याय मिले और दोषियों को ऐसी सजा मिले जो समाज के लिए मिसाल बने।”

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रशासन ने जल्द न्याय दिलाने का भरोसा जताया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article