मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर राज्यस्तरीय ‘वन महोत्सव-2025’ का किया शुभारंभ

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना, 14 जुलाई 2025 – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में आम का पौधा लगाकर ‘वन महोत्सव-2025’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हम जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना कर सकते हैं।

5 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य

कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि वर्ष 1950 से हर साल देश में ‘वन महोत्सव’ आयोजित किया जाता रहा है, जिसका उद्देश्य वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना और वनों के महत्व को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत आगामी तीन महीनों तक पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस अभियान में वन विभाग के साथ-साथ ग्रामीण विकास विभाग, जीविका समूह, उद्यान विभाग, विभिन्न शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन और एनजीओ भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में ठोस पहल

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार की अग्रसर सोच के तहत 2012 में ‘हरियाली मिशन’ की शुरुआत की गई थी, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप बिहार का हरित आवरण 15.05% तक पहुंच गया है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि इसे 2028 तक 17% तक बढ़ाया जाए।

साथ ही वर्ष 2019 से ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान की भी शुरुआत की गई, जिसके तहत पौधारोपण के साथ जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता फैलाई जा रही है। इस अभियान में जीविका दीदियों और जंगल से सटे ग्रामीणों को निःशुल्क फलदार पौधे भी वितरित किए जा रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article