- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुसूदनपुर पुलिस ने नशे और अवैध हथियार के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने मनसर गांव में छापेमारी कर 234 ग्राम ब्राउन शुगर, दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, चार लाख रुपये से अधिक नकद और तीन मोटरसाइकिल बरामद की है.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनमें मिथिलेश यादव, विशाल कुमार और हिटलर शामिल हैं सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी मिथिलेश यादव अपने बेटे के साथ मिलकर लंबे समय से ब्राउन शुगर और हथियारों का अवैध धंधा चला रहा था।पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और संभावना जताई जा रही है कि इस गिरोह के तार अंतरराज्यीय तस्करी से भी जुड़े हो सकते हैं। नाथनगर पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में नशा कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
