मुख्यमंत्री ने शहीद वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क का निरीक्षण किया, शौर्य दिवस पर होने वाले एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना, 18 अप्रैल 2025:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शहीद वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क का दौरा कर 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पार्क परिसर को पूरी तरह मेंटेन और स्वच्छ रखा जाए ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो और वे आनंदपूर्वक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें।निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ के पास शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य एयर शो कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।गौरतलब है कि पटना में पहली बार 23 अप्रैल को शौर्य दिवस पर सूर्य किरण एरोबैटिक टीम द्वारा हॉक-132 जेट विमानों से आकाश में रोमांचक करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह एयर शो जेपी गंगा पथ पर सभ्यता द्वार के सामने गंगा नदी के किनारे तय स्थान पर लगभग एक घंटे तक आयोजित होगा। दर्शकों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की जा रही है।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, डॉ. एस. सिद्धार्थ, सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article