पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां नरकटियागंज में LPG वितरकों का कैंडल मार्च, 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान,
नरकटियागंज रसोई गैस वितरकों ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन संगठन के बैनर तले वितरकों ने शहीद चौक से कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मार्च के बाद आयोजित सभा में संगठन के अध्यक्ष अखिल कुमार पांडेय ने कहा कि वितरकों की समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हुआ है।
उन्होंने कमीशन में 75 रुपये की बढ़ोतरी, ई-केवाईसी के लिए 236 रुपये भुगतान, जबरन उत्पाद बिक्री पर रोक समेत 12 प्रमुख मांगें सरकार और संबंधित कंपनियों के सामने रखीं।
अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वितरक अनिश्चितकालीन धरना और हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
संगठन ने 6 अक्टूबर को ‘नो मनी नो इंडेन’ विरोध प्रदर्शन तथा 26 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने का ऐलान किया है।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-