अररिया के फारबिसगंज में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जनसभा, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

हरिपुर में जन सहयोग शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं की समीक्षा की और लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत दिए।

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर में आयोजित जन सहयोग शिविर एवं विशाल जनसभा में मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मखाने की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ समय पर हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है।
अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि चेतावनी के बाद भी अधिकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का समय पर निष्पादन नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


स्टॉलों का किया निरीक्षण, लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ
जन सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कई लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
फारबिसगंज हवाई अड्डे और सिमराहा मांस फैक्ट्री पर भी बोले
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि फारबिसगंज हवाई अड्डे को जल्द शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। वहीं सिमराहा मांस फैक्ट्री के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यदि जांच में फैक्ट्री अवैध पाई जाती है, तो उसे बंद कराया जाएगा।
कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र के लोगों में उत्साह और सरकार की योजनाओं को लेकर नई उम्मीद देखने को मिली।अररिया से धन्नु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article