पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन

Amit Singh

NEWS PR डेस्क; पटना, 13 मई। पूर्व उपमुख्यमंत्री और पद्मभूषण से सम्मानित स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को पटना में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए और स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने सुशील कुमार मोदी के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें बिहार की राजनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम, खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा सांसद राधामोहन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक मंगल पांडेय, विनोद नारायण झा, संजीव चौरसिया, प्रमोद कुमार, संजय गुप्ता, रत्नेश कुमार, विधायक गायत्री देवी, छोटी कुमारी और कई विधान पार्षदों ने भी स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की पत्नी जेसी जॉर्ज भी मौजूद रहीं। श्रद्धांजलि सभा में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुशील कुमार मोदी के लंबे राजनीतिक जीवन, संगठनात्मक क्षमता और बिहार के विकास में उनके योगदान को याद किया।

Share This Article