पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM सम्राट ने लिखा भावुक पत्र, बिहार के विकास में केंद्र के योगदान का किया उल्लेख

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 10 जून। बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को एक पत्र लिखकर उनके 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना की है। इस पत्र में मुख्यमंत्री ने विकसित भारत के सपने को साकार करने में बिहार की भूमिका, राज्य के गौरवशाली इतिहास और केंद्र सरकार से मिले सहयोग का विस्तार से उल्लेख किया है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि बिहार शक्ति, संस्कृति और शिक्षा की ऐतिहासिक भूमि रही है। उन्होंने चाणक्य, आर्यभट्ट, नालंदा विश्वविद्यालय और विक्रमशिला विश्वविद्यालय का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार सदियों से ज्ञान और मोक्ष का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय की पुनर्स्थापना संभव हो सकी और वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री द्वारा नए परिसर का उद्घाटन बिहार की गौरवशाली विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ।

सम्राट चौधरी ने पत्र में लोकनायक जयप्रकाश नारायण और जननायक कर्पूरी ठाकुर के योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने से पिछड़े और वंचित वर्गों में सकारात्मक संदेश गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग को रेखांकित करते हुए बताया कि वर्ष 2015 में बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा की गई थी, जिसमें सड़क और पुल निर्माण के लिए बड़ी राशि दी गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार सरकार का बजट 3.47 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार का बड़ा योगदान है।

पत्र में मुख्यमंत्री ने बिहार में हुए बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कोसी महासेतु, गांधी सेतु के जीर्णोद्धार, मोकामा और मुंगेर में नए पुलों के निर्माण, गंगा नदी पर नए पुल, एक्सप्रेस-वे, वंदे भारत ट्रेनों और पटना मेट्रो परियोजना का जिक्र किया। साथ ही पटना, दरभंगा, पूर्णिया और बिहटा एयरपोर्ट परियोजनाओं तथा दरभंगा एम्स के निर्माण को भी केंद्र सरकार के सहयोग का परिणाम बताया।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, सिंचाई और पर्यटन क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बागमती-बूढ़ी गंडक रिवर लिंक योजना लगभग पूरी हो चुकी है, जबकि कोसी-मेची लिंक परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम गतिशक्ति योजना के तहत परियोजनाओं की निगरानी से विकास कार्यों में तेजी आई है।

पत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी जिक्र किया गया। सम्राट चौधरी ने कहा कि पुनौराधाम में मां सीता के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है और इसे अयोध्या से रेल सेवा एवं राम जानकी पथ से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा नालंदा और गयाजी में कॉरिडोर निर्माण की घोषणा को भी ऐतिहासिक कदम बताया गया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार में करीब 5 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं, जबकि लगभग 1 करोड़ किसान परिवार पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे हैं। वहीं करीब 8 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन योजना का लाभ मिल रहा है।

अपने पत्र के अंत में सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 12 साल के कार्यकाल में भारत के साथ-साथ बिहार ने भी विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article