AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ‘नो व्हीकल डे’, पैदल सचिवालय पहुंच दिया बड़ा संदेश

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क: पटना, 15 मई। बढ़ते पेट्रोलियम संकट और ईंधन बचत की जरूरत के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को एक अलग मिसाल पेश की। उन्होंने सरकारी वाहन का इस्तेमाल छोड़ पैदल ही सचिवालय पहुंचकर ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री सुबह एक अणे मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से पैदल निकले। तेज धूप के बावजूद उनके साथ कई अधिकारी और सचिव भी कदम से कदम मिलाते नजर आए। रास्ते भर लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया, जिसका उन्होंने मुस्कुराकर जवाब दिया।

सरकार के अनुसार यह केवल एक प्रतीकात्मक कदम नहीं, बल्कि लोगों को ईंधन बचत के प्रति जागरूक करने की कोशिश है। मुख्यमंत्री पहले भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर चुके हैं और इलेक्ट्रिक वाहन के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कुछ दिन पहले ही उन्होंने आम लोगों से सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाने की अपील की थी। उनका कहना था कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर देश बड़े स्तर पर ईंधन की बचत कर सकता है। अब उन्होंने खुद उसी अपील को व्यवहार में उतारकर उदाहरण पेश किया है।

मुख्यमंत्री के इस कदम की राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में काफी चर्चा रही। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर दिए गए संदेश का असर बिहार सरकार की कार्यशैली में भी दिखने लगा है।

सूत्रों के मुताबिक कई मंत्री भी अब अपने काफिलों में वाहनों की संख्या घटाने और ईंधन बचत के उपाय अपनाने पर जोर दे रहे हैं। सरकार इसे जनभागीदारी के जरिए ऊर्जा संकट से निपटने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मान रही है।