मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ‘नो व्हीकल डे’, पैदल सचिवालय पहुंच दिया बड़ा संदेश
NEWS PR डेस्क: पटना, 15 मई। बढ़ते पेट्रोलियम संकट और ईंधन बचत की जरूरत के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को एक अलग मिसाल पेश की। उन्होंने सरकारी वाहन का इस्तेमाल छोड़ पैदल ही सचिवालय पहुंचकर ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।