गया दौरे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, देवघाट-रबर डैम का निरीक्षण, बोधगया में करेंगे विशेष पूजा

विकास और आस्था का संगम—मुख्यमंत्री का गया-बोधगया दौरा सुर्खियों में

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज गया दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं और धार्मिक स्थलों से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने देवघाट और रबर डैम का निरीक्षण किया तथा विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गया के धार्मिक और पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देवघाट पर काफी संख्या में जीविका दीदी मौजूद थी, जीविका दीदी ने सम्राट चौधरी जिंदाबाद, सम्राट भैया जिंदाबाद के नारे लगाए।
विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे
इसके बाद मुख्यमंत्री बोधगया के लिए रवाना हुए, जहां वे विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। बोधगया में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा गया है। मुख्यमंत्री का शंकराचार्य मठ में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होने का कार्यक्रम है। यह दौरा धार्मिक आस्था और विकास कार्यों के समन्वय के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article