मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के नियम

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दूसरी किस्त जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस योजना के तहत जिन महिलाओं को नवंबर महीने में पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपए मिल चुके हैं, उन्हें अब मार्च के अंतिम सप्ताह तक दूसरी किस्त के तौर पर 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी।

हालांकि, दूसरी किस्त प्राप्त करने के लिए महिला उद्यमियों को स्वयं 5 हजार रुपए का योगदान भी करना होगा। इस तरह कुल राशि से वे अपने रोजगार या व्यवसाय को और आगे बढ़ा सकेंगी। योजना के तहत कुल चार किस्तों में आर्थिक सहायता दी जानी है।

योजना की संरचना के अनुसार, दूसरी किस्त 20 हजार रुपए की होगी, जबकि तीसरी किस्त में 40 हजार रुपए दिए जाएंगे, जिसमें महिला को 10 हजार रुपए का योगदान करना होगा। चौथी और अंतिम किस्त 60 हजार रुपए की होगी, जिसमें महिला उद्यमी को 15 हजार रुपए का अंशदान करना अनिवार्य रहेगा। हर चरण में लाभार्थी महिला को कम से कम 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी जोड़नी होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दूसरी किस्त जारी करने से पहले पात्र महिलाओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए जीविका दीदी जिला कार्यालय को योग्य लाभार्थियों की सूची तैयार कर मुख्यालय भेजनी होगी। फिलहाल सूची भेजने की अंतिम तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन अधिकारियों के अनुसार चयन प्रक्रिया तेजी से चल रही है और जल्द ही सूची भेज दी जाएगी।

दूसरी किस्त प्राप्त करने के लिए महिला उद्यमियों को कुछ आवश्यक मानकों को पूरा करना होगा। इसमें उनके व्यवसाय का फिजिकल वेरीफिकेशन, जीविका समूह से जुड़ाव, समूह की बैठकों में नियमित भागीदारी और आय-व्यय का सही रिकॉर्ड शामिल है। सभी मानक पूरे होने के बाद ही राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक महिलाएं अपने व्यवसाय को बढ़ाएं और रोजगार के नए अवसर सृजित कर आत्मनिर्भर बनें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article