बिहार में ऊर्जा परियोजना को रफ्तार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत का पीरपैंती दौरा

ऊर्जा से विकास की रफ्तार—पीरपैंती प्रोजेक्ट पर सरकार की सख्त नजर

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पीरपैंती स्थित निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और तय समयसीमा के भीतर परियोजना पूरा करने पर जोर दिया।
आगामी योजना और संभावित चुनौतियों की विस्तृत जानकारी
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने परियोजना प्रबंधन टीम के साथ बैठक कर कार्यों में तेजी लाने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बेहतर करने और आवश्यक सरकारी सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, आगामी योजना और संभावित चुनौतियों की विस्तृत जानकारी भी ली।इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि राज्य सरकार बिजली संकट को समाप्त करने के लिए पूरी तरह गंभीर है। ऐसे में पीरपैंती पावर प्लांट का समय पर निर्माण बेहद जरूरी है, ताकि बिहार को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति मिल सके।
मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
अधिकारियों ने कहा कि यह परियोजना न केवल बिजली उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार, औद्योगिक विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्होंने पावर प्लांट परिसर में पौधारोपण भी किया।

दौरे के दौरान बी.एस.पी.जी.सी.एल. के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार, बीएसआरडीसीएल के प्रबंध निदेशक कपिल अशोक शिरसाट, सड़क निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।यह दौरा इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर गंभीर है और समय पर इनके क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना चाहती है।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article