चैत शुक्ल नवमी के अवसर पर 6 अप्रैल को निकाली जाएगी शोभा यात्रा,1000 मीटर लंबा होगा…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया ,चैत शुक्ल नवमी के अवसर पर हर वर्ष की भांति हिंदू युवा शक्ति संघ, सूरजकुंड अंदर, गया विष्णुपद की ओर से रामनवमी के शुभ अवसर पर 6 अप्रैल को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस आशय की जानकारी हिंदू युवा शक्ति संघ के वरिष्ठ सदस्य राजा आचार्य ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया की शोभायात्रा करीब 1000 मीटर लंबा होगा। शोभा यात्रा में केरल और तमिलनाडु के कलारीपट्टू की झांकी, मध्य प्रदेश के उज्जैन से ढोल डमरू के साथ महाकाल की झांकी का प्रदर्शन होगा।

वही उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अघोरियों का समूह अपने कला का प्रदर्शन करेंगे, शोभा यात्रा में घोड़े, बैलगाड़ी साज सज़ा के साथ विशाल जनसमूह होंगे। संघ के महिला पुरुष सदस्य भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित होंगे। प्रेस वार्ता में संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता,सचिव गोल्डी गायब, प्रवक्ता छोटू बारीक कोषाध्यक्ष शंभ गुप्त,सदस्य पुन्नू कटियार, कुमार सानू, विशाल बारीक, किशोर गुर्दा, अमरनाथ मेहरवार, विकास सिंह व अन्य सदस्य शामिल थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article