CM नीतीश के आगमन को लेकर तैयारी पूरी अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- सीएम आगमन को लेकर तैयारी पूर्ण जिला पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल निरीक्षण, विधायक ने कहा 11 हजार विस्थापित परिवार के बीच बासगीत पर्चा का होगा वितरण

कटिहार के बरारी प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत में 26 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन कई तरह की तैयारी पूरी कर ली गई मुख्यमंत्री बरारी के बी एम कॉलेज के प्रांगण में कार्यक्रम मैं शामिल होंगे। जिसे लेकर जिला अधिकारी , आरक्षी अधीक्षक के द्वारा ओचक निरीक्षक किया गया ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बरारी से जेडीयू विधायक विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी लोग काफी उत्साहित दिख रहे है और मुख्यमंत्री कई कार्यक्रम का उदघाटन ओर शिलान्यास करेंगे उसके बाद मुख्यमंत्री बरारी विधानसभा क्षेत्र के बी एम कॉलेज में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जहाँ 11 हजार गंगा से विस्थापित परिवार के लोगो को बासगीत पर्चा बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि विस्थापित बड़ी संख्या में है बरारी विधानसभा में फिलहाल 11 हजार लोगों का चयन हुआ है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी चल रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article