पुस्तैनी ज़मीन पर भू माफिया की नज़र कहा- घर खाली करो नहीं तो जान से मार देगे, पीड़ित वृद्ध महिला ने पुलिस प्रशासन लगाई न्याय कि गुहार

Patna Desk
Oplus_131072
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK GAYA– बिहार के गया जिले मे भू माफिया के द्वारा पुस्तैनी ज़मीन को जबरन कब्जा करने कि कर रहे है कोशिश, वहीं भू माफिया ने धमकी देते हुए कहा कि तुम घर खाली करो नहीं तो जान से मार देगे। वृद्ध महिला ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार यह मामला है गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदीपुर कोठी कि है। वहीं इस संदर्भ मे 77 वर्षीय पीड़ित महिला नीरा सिंह ने बताया कि यह मेरा पुस्तैनी घर है और यह ज़मीन मेरे ससुर लालबिहारी शरण सिंह नाम पर है। हम इस घर मे करीब हम 60 साल से रह रहे है और भू माफिया संजीव कुमार सिंह उर्फ मंटु सिंह अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के द्वारा हमको बार बार धमकी दिया जा रहा है कि तुम घर खाली करो नहीं तो बुलडोजर लगा गिरा देगे और जान से मार देगे।

उन्होंने यह भी बताया कि भू माफिया संजीव कुमार सिंह उर्फ मंटु सिंह और अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के द्वारा मेरा बड़ा बेटा जयदीप सिंह से नाजायज तरीके से जमीन लिखा लिया है। जबकि हमारे पूरे परिवार के बीच अभीतक कोई बटवारा नही हुआ! फिर किसी प्रकार भू माफिया संजीव कुमार सिंह उर्फ मंटु सिंह और अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के द्वारा मेरे बेटे जयदीप सिंह से नाजायज तरीके से जामीन लिखवाकर जबरन कब्जा करना चाह रहा है। उन्होंने यह भी बताया 2017 और 2024 से इस ज़मीन का न्यायलय मे दो दो टाइटिलशूट केश चल रहा उसके बाद भी इस ज़मीन को भू माफिया संजीव कुमार सिंह उर्फ मंटु सिंह और अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के द्वारा मेरे बड़े बेटे जगदीप सिंह से नाजायज तरीके लिखवा लिया है। जबकि ऐसा प्रावधान नहीं है। पीड़ित वृद्ध महिला नीरा सिंह ने यह भी बताया कि भू माफिया संजीव कुमार सिंह उर्फ मंटु सिंह और अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह तरफ से सीओ के द्वारा क्रेता का कब्जा दिखाकर गोल मटोल करने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने यह भी बताया न्यायलय दो दो टाइटिलशूट केश चलने के बाद सीओ कौन होते है टाईटलशूट उनका डिक्लेयर करने वाले इसमे सारा का सारा कसूरबार सीओ है, उन्होंने सीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब हम सीओ ने मिलने गए तो सीओ के द्वारा हमसे पैसे की मांग की गई जब हम पैसा नहीं दिए तो सीओ के द्वारा नाजायज तरीके भू माफिया संजीव कुमार सिंह उर्फ मंटु सिंह और अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह तरफ से गलत मोंटेशन कर दिया, और सीओ के द्वारा यह भी बोला गया कि आप पैसा हमे दीजियेगा नहीं तो हम उनके तरफ से मोंटेशन कर देगे।

जब हम सीओ को पैसा नहीं दिए तो मेरे विरोधी को गलत मोंटेशन कर दिया गया है। पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि भू माफिया संजीव कुमार सिंह उर्फ मंटु सिंह और अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने झूठा केश कर के मेरे बेटे और बहू को फ़साने की कोशिश कर रहे है जबकि मेरे ही घर मे अपना ऑफिस दिखाकर भू माफिया संजीव कुमार सिंह उर्फ मंटु सिंह और अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह झूठा केश कर रहा कोई भी अपने ही घर मे कोई चोरी करता है हम इस घर मे रह रहे है उनलोगों का इस घर मे कोई ऑफिस नहीं है मेरे घर मे सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है हम पुलीस प्रशासन से मांग करते है कि सीसीटीवी को जांच कर देख ले कि उनलोगों का इस घर मे ऑफिस है या नहीं है। उन्होंने यह भी कहा हम इस घर मे अकेले रहते है और हम हमेशा बीमार रहते है और बार बार भू माफिया संजीव कुमार सिंह उर्फ मंटु सिंह और अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के द्वारा हमे धमकी दी जा रही है कि तुम घर खाली कर दो नहीं तो जान से मार देगे हम हमेशा डरे सहमे रहते है।

भू माफिया संजीव कुमार सिंह उर्फ मंटु सिंह और अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के द्वारा किसी भी समय हमपर जानलेवा हमला कर सकते है। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे मेरा जान ही क्यों ना चली जाए मैं इस घर को खाली नहीं करूंगी। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायलय मे दो दो टाइटिलशूट केश चल रहा है न्यायलय जो भी फैसला देगा उसे हम मजूर करेगे लेकिन न्यायालय से पहले कोई इस घर से निकालना चाहेगा तो हम नहीं निकलेंगे उन्होंने पुलीस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा हमे सुरक्षा मुहैया कराया और जांच कर उचित कारवाई की जाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article