भागलपुर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन; संगठन विस्तार को मिलेगी रफ्तार !

Muskan Gupta

भागलपुर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भागलपुर पहुंचे सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों नेताओं ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की भागलपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया

इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को पंचायत स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई दोनों नेताओं ने समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखी और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही कार्यक्रम को आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है

भागलपुर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट –

Share This Article