औरंगाबाद में NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

औरंगाबाद में NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

औरंगाबाद में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद शंकर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए विरोध-प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।


अनुग्रह स्मारक से शुरू हुआ विरोध मार्च
कांग्रेस कार्यकर्ता अनुग्रह स्मारक के पास एकत्रित हुए, जहां से उन्होंने पैदल मार्च निकालते हुए रमेश चौक की ओर रुख किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “पेपर माफिया पर कार्रवाई करो”, “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” और “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं ने छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


रमेश चौक पर पुतला दहन
रमेश चौक पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण रहा, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि परीक्षाओं में हो रही कथित धांधली युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
औरंगाबाद से रूपेश पत्रकार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article