साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, न्यूज PR पर खबर के बाद साइबर डीएसपी का बड़ा खुलासा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: न्यूज PR पर साइबर ठग गिरोह की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर प्रसारित होने के बाद साइबर पुलिस की ओर से बड़ा खुलासा किया गया है। साइबर डीएसपी सुनीता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दानापुर और रूपसपुर इलाके के तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई, जहां से एक संगठित साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

छापेमारी के दौरान 15 महिलाओं समेत कुल 22 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 19 लैपटॉप, 53 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड सहित ठगी में इस्तेमाल होने वाले कई अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किए गए हैं।

जांच में यह सामने आया है कि आरोपी कॉल सेंटर के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार यह गिरोह देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को अपना निशाना बना रहा था और लगभग दो वर्षों से इस धंधे में शामिल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

फिलहाल गिरफ्तार सभी साइबर ठगों से गहन पूछताछ की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article