सीएम नीतीश ने किया बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना,4 जून 2025 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना जिले के बिक्रम लॉक कैनाल बैंक स्थित सौर ऊर्जा परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया। फीता काटकर परियोजना का शुभारंभ करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों से परियोजना की तकनीकी संरचना एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली।यह परियोजना बिहार सरकार के “जल-जीवन-हरियाली” अभियान के अंतर्गत सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल के तहत राज्य में पारंपरिक ऊर्जा के विकल्प के रूप में हरित ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिक्रम लॉक के समीप मुख्य नहर के किनारे जल संसाधन विभाग की भूमि पर स्थापित यह सौर ऊर्जा संयंत्र 2 मेगावाट की क्षमता से ऊर्जा उत्पादन करेगा।गौरतलब है कि इस परियोजना की स्थापना में राज्य सरकार की ओर से कोई पूंजी व्यय नहीं किया गया है। ऊर्जा विभाग द्वारा एक निजी कंपनी के साथ हुए समझौते के तहत आगामी 25 वर्षों तक प्रति यूनिट 3.10 रुपये की दर से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इस हरित ऊर्जा का लाभ बिक्रम एवं आसपास के क्षेत्रों को सस्ती, स्वच्छ बिजली के रूप में मिलेगा।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सौर ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नहरों, तटबंधों और बांधों के किनारे उपलब्ध खाली स्थानों का सर्वे कराकर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इसके माध्यम से पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता घटेगी, प्रदूषण में कमी आएगी और कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने यह भी कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होंगे।मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि बिहार सरकार ने बिजली के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य के हर घर तक बिजली पहुंच चुकी है और गुणवत्तापूर्ण, सतत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।इस अवसर पर ऊर्जा विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर एक प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम में जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा एवं योजना विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., एसएसपी अवकाश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article