सुपौल जिला उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी के विभिन्न वार्डों सहित इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया और मौजूद चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
डीडीसी ने अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर इलाज, जांच, दवा एवं चिकित्सकों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों की सुविधा के लिए टोकन सिस्टम हर हाल में प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि मरीजों को अनावश्यक कतार में खड़ा न रहना पड़े।
इसके अलावा उन्होंने दवा काउंटर का निरीक्षण कर उपलब्ध दवाओं की स्थिति की जानकारी ली और मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीडीसी ने कहा कि सदर अस्पताल जिले के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। मरीजों को सुगम, बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना अस्पताल प्रबंधन की प्राथमिकता होनी चाहिए। मौके पर डॉ. ठाकुर प्रसाद, डॉ. अलका कुमारी, अभिनव आनंद, सोहन सिंह, रणजीत कुमार, मिठू झा सहित
सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट :-