गोविंदपुर गांव स्थित बगीचे में बांस के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर पीरपैंती थाना क्षेत्र के गोविंदपुर, मोहनपुर स्थित बगीचे में बांसबिट्टा झाड़ी में बांच के पेड़ में रस्सी से लटका एक युवक का शव मिला है शव को देखने के लिए स्थानीय लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई मृतक की मां ने बताई की हम जिस घर में सोए थे, वहीं से करीब 50 मीटर दूर स्थित घर में मेरा बेटा सोया था सुबह जब हम जगे तो अपने बेटे को जगाने दूसरे घर पर गई थी तभी वहां मेरा बेटा नहीं था इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों के द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई तभी पता चला कि मेरा बेटा बांस के पेड़ से गले में रस्सी का फंदा लगा लटका हुआ है.

इसके बाद धीरे-धीरे स्थानीय लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया तब तक मेरे बेटे की मृत्यु हो चुकी थी इसके बाद परिजनों के द्वारा घटना की सूचना के पीरपैंती थाना पुलिस को दी घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है मृतक की मां कुसमा देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर अंबिका यादव, पप्पू यादव, भोली यादव, उपेंद्र यादव उर्फ पेरू यादव, चंचल यादव उर्फ चिंचों यादव, प्रदीप यादव, शिवजी यादव, दिलीप सिंह पर बेटे के गले में रस्सी से फंदा लगाकर हत्या कर बास के पैरे में लटका देने का नामजद आरोपी बनाया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article