बांका में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Shreya Raj
मृतक की तस्वीर और मायागंज अस्पताल में परिजनों का इंतजार—हादसे के बाद परिवार में पसरा मातम।

NEWS PR डेस्क : बांका में सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नोनीहारी गांव निवासी कैलाश पासवान, पिता स्वर्गीय श्याम पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कैलाश पासवान काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बांका पुलिस लाइन के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

काम से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कैलाश पासवान काम खत्म करने के बाद अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बांका पुलिस लाइन के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद कैलाश के साथ काम करने वाले मालिक ने उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल कैलाश पासवान को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल ले गए।

गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल किया गया रेफर

बांका सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद कैलाश पासवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान कैलाश पासवान ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बांका सदर अस्पताल पहुंची थी। पुलिस अब हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

भागलपुर से रिपोर्टर : श्यामानंद सिंह

Share This Article