दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने पर गर्भवती की गला दबाकर ह/त्या,परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा :हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के नौघर गांव में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल मई गांव निवासी चमेली देवी की शादी नौघर गांव के प्रेम रंजन पासवान के साथ हुई थी। मृतका के परिजनों ने बताया की शादी के वक्त चार लाख रुपये सोने की चेन दी गई थी लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल की मांग किया जाने लगा। मोटरसाइकिल नहीं देने पर विवाहिता को प्रताड़ित भी किया जाता था। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों के ऊपर ही गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है

। वही ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुई थी। उसके बाद गर्भवती महिला ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद घर में कोई मौजूद भी नहीं था। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है और मामले की छांव में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article