आंखों पर पट्टी बांधकर बाबाधाम की ओर निकले शिवभक्त, कच्ची कांवड़िया पथ पर अनोखी आस्था का संगम !

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सावन के पावन महीने में बाबा भोलेनाथ के भक्त अपनी आस्था को अलग-अलग रूपों में व्यक्त कर रहे हैं। कच्ची कांवड़िया पथ पर एक शिवभक्त अपनी अनोखी भक्ति के कारण श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सुधांशु बम आंखों पर पट्टी बांधकर डाक बम के रूप में बाबा बैद्यनाथ धाम की कठिन यात्रा कर रहे हैं। सुधांशु बम वर्ष 2013 से लगातार सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम की यात्रा करते आ रहे हैं।

इस बार उन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर यात्रा करने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि यह उनकी अटूट श्रद्धा और बाबा भोलेनाथ के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वे किसी व्यक्तिगत मनोकामना की पूर्ति के लिए नहीं, बल्कि केवल भक्ति और विश्वास के साथ यह कठिन यात्रा कर रहे हैं।


सुधांशु बम का कहना है कि बाबा भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना बिना मांगे ही पूरी कर देते हैं। इसी अटूट विश्वास और आस्था के साथ वे यह डाक बम यात्रा कर रहे हैं। सावन के दौरान कच्ची कांवड़िया पथ पर प्रतिदिन ऐसे कई श्रद्धालु अपनी अनोखी भक्ति और कठिन संकल्प के साथ बाबाधाम की ओर बढ़ते दिखाई देते हैं। शिवभक्तों की यह अटूट आस्था और समर्पण हर किसी को भावविभोर कर रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर से श्यामानंद सिंह

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article