IMA के आह्वान पर आरा मे भी सभी सरकारी और निजी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कोलकाता के सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध में देश भर में शनिवार को डॉक्टरों की हड़ताल रही। इसी क्रम में भोजपुर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा आह्वान पर आरा सदर अस्पताल का ओपीडी पूरी तरह से बंद है। वहीं दूसरी तरफ आरा शहर के सभी डॉक्टरों ने अपना अपना क्लीनिक बंद रखा है।

बता दे की हड़ताल के कारण मरीजो को काफी परेशानी हो रही है। सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा लागू है। अस्पताल प्रबंधन कोशिश में लगी हुई है कि किसी भी मरीज को परेशानी नहीं हो। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भोजपुर के जिला अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि शनिवार सुबह 6 बजे से हड़ताल शुरू हुई, जो रविवार सुबह 6 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि देश भर के सभी अस्पतालों को हवाई अड्डों की तरह सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए, ताकि डॉक्टर बिना किसी डर के काम कर सकें। यह आइएमए की 5 मांगों में एक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों पर हिंसा को रोकने के लिए एक केंद्रीय कानून भी होना चाहिए। हर सदर अस्पताल का ओपीडी बंद है और शहर की सभी डॉक्टर अपने-अपने क्लीनिक को बंद रखे हैं।वही कल डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर हड़ताल के समर्थन में पोस्टर भी टंगे हुए मिले हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

डॉक्टर के क्लीनिक में सन्नाटा पसरा हुआ है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सचिव डॉक्टर संगीता सिंह ने कहा है कि जघन्य हत्या को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाई कमान का जैसा आदेश होगा आगे वैसा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 राज्यों में डॉक्टरों और अस्पतालों पर हमलों के खिलाफ कानून हैं, लेकिन अब तक किसी को दोषी नहीं ठहराया गया है। आइएमए ने आरजी कर की पीड़िता के परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article