जन सुनवाई में डिप्टी सीएम का सख्त रुख, राजस्व कर्मचारी निलंबित

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भूमि राजस्व मंत्री विजय सिन्हा ने जन सुनवाई के दौरान बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सुनवाई के क्रम में मुसहरी प्रखंड के सतपुरा के राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार को निलंबित करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें दूसरे जिले में स्थानांतरित करने का भी निर्देश दिया गया है।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा मुजफ्फरपुर के विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री कृष्ण सिंह प्रेक्षागृह में जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निपटारा कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में भूमि विवाद के समाधान को लेकर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। जनता दरबार के दौरान कई मामलों की बारी-बारी से सुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुसहरी प्रखंड से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान राजस्व कर्मचारी की कार्यशैली पर सवाल उठे, जिसके बाद डिप्टी सीएम ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबन और स्थानांतरण का आदेश दे दिया।

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। सुरक्षा से लेकर व्यवस्था तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने साफ शब्दों में कहा कि भूमि विवादों में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी अधिकारियों–कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई जारी

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article