स्मार्ट सिटी भागलपुर में गंदगी का बोलबाला, नगर निगम पर उठे सवाल!

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नगर निगम की व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है। स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बावजूद शहर की सड़कों और गलियों में गंदगी का अंबार दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग नगर निगम को अब “नरक निगम” कहने लगे हैं।

वार्ड 38 की स्थिति बेहद खराब

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

शहर के वार्ड संख्या 38 की हालत सबसे बदतर है। लोहापट्टी चौक पर कीचड़ और कूड़े का ढेर लगा हुआ है। सड़कों पर चलना तो दूर, पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में यह इलाका पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे चौक अक्सर छोटे तालाब में तब्दील हो जाता है। बदबूदार कचरे से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं।

दुर्घटनाओं का बना अड्डा

लोहापट्टी चौक पर जलजमाव और फिसलन की वजह से आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार सफाई और नाली निकासी की मांग की है, लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

भाजपा नेता ने किया निरीक्षण

शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को देखते हुए भाजपा नेता दिलीप मिश्रा खुद वार्ड 38 पहुंचे और गंदगी से भरे रास्तों का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह स्थिति प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम है और जल्द ही इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article