डीएम की समीक्षा बैठक: नियमित जनसुनवाई और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा में जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, डीसीएलआर और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने आरटीपीएस और राशन कार्ड से जुड़े लंबित आवेदनों पर विशेष ध्यान देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जल्द से जल्द इनके निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही, सभी प्रखंडों में “सहयोग शिविर” आयोजित कर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में जनगणना कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समयसीमा के भीतर इसे पूरा किया जाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके अलावा गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और अनुमंडल स्तर पर एजेंसियों के साथ बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि होम डिलीवरी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मानवाधिकार, लोकायुक्त, न्यायालयों में लंबित मामलों, मुख्यमंत्री जनता दरबार, एसी/डीसी बिल, सहकारिता, कृषि, राजस्व और जन शिकायत जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा और समीक्षा की गई।

इस मौके पर अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता राजेश कुमार गुप्ता, राकेश कुमार और सलीम अख्तर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि अन्य पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article