पिरपैंती में लगेगा 2400 मेगावाट का पॉवर प्लांट, केंद्र सरकार करेगी 21 हजार करोड़ का निवेश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के पिरपैंती क्षेत्र में विकास की एक नई किरण जलने जा रही है यहां 2400 मेगावाट क्षमता वाले ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना की तैयारी ज़ोरों पर है इस परियोजना को कोल इंडिया के सहयोग से पूरा किया जाएगा, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है.

इस परियोजना के लिए 1100 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है हालांकि मुआवजे की राशि को लेकर कुछ ग्रामीणों में असंतोष है लेकिन ज़्यादातर लोग इस प्लांट को जल्द शुरू करने के पक्ष में हैं स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस परियोजना से न सिर्फ बिजली संकट में राहत मिलेगी बल्कि रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ होने की संभावना जताई जा रही है।इस बड़े निवेश से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और बिहार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में भी यह प्लांट अहम भूमिका निभाएगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article