डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की बिहार विधान सभा परिसर में प्रतिमा स्थापना का मार्ग प्रशस्त: ऋतुराज सिन्हा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना,08 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की पहल पर बिहार निर्माता, प्रखर विधिवेत्ता और संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की बिहार विधान सभा परिसर में भव्य प्रतिमा स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। बिहार विधान सभा सचिवालय द्वारा इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय, बिहार सरकार को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के महान सपूत और “बिहार निर्माता” के रूप में विख्यात डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा के योगदान के अनुरूप अब तक उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पाया था, जिसके वे वास्तव में हकदार थे। लंबे समय से बिहार के बुद्धिजीवियों, इतिहासकारों और आम नागरिकों द्वारा यह मांग उठती रही है कि उनके ऐतिहासिक योगदान को उचित सम्मान दिया जाए।

इस संदर्भ में ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा ने बिहार के गठन, भारतीय लोकतंत्र और संविधान निर्माण की प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष के रूप में उन्होंने देश की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व की स्मृति को सम्मान देना और नई पीढ़ी को उनके योगदान से अवगत कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। बिहार विधान सभा परिसर में उनकी प्रतिमा की स्थापना न केवल उनके महान कार्यों का सम्मान होगी, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से प्रेरणा भी देगी।

श्री सिन्हा ने इस विषय पर सकारात्मक पहल के लिए बिहार विधान सभा सचिवालय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की प्रतिमा स्थापना का यह ऐतिहासिक कार्य शीघ्र ही पूर्ण होगा और बिहार के आधुनिक बिहार के निर्माता और जनक को उचित सम्मान मिलेगा .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article