सीतामढ़ी में मुठभेड़: पुलिस ने कुख्यात फेकन का किया एनकाउंटर, तीन साथी भी गिरफ्तार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: सीतामढ़ी, 03 जून। बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड अपराधी फैकन कुमार घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस कार्रवाई में फैकन समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, फैकन कुमार पर हाल ही में एक सीएसपी संचालक से लूट की घटना को अंजाम देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को हुई इस वारदात के बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि फैकन अपने कुछ साथियों के साथ रीगा थाना क्षेत्र में मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देखकर फैकन और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फैकन के पैर में गोली लगी। घटना के बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि उसके तीन अन्य साथियों को भी मौके से दबोच लिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टे, दो कारतूस और लूटकांड में इस्तेमाल की गई तथा छीनी गई एक बाइक बरामद करने का दावा किया है। अधिकारियों के मुताबिक, फैकन कुमार के खिलाफ परसौनी थाना सहित विभिन्न थानों में लूट और डकैती के कई मामले पहले से दर्ज हैं।

यह मुठभेड़ ऐसे समय हुई है जब भोजपुर जिले में 17 जून को भरत तिवारी के पुलिस एनकाउंटर को लेकर विवाद अभी भी चर्चा में है। उस घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामला राजनीतिक रूप से भी काफी गरमाया और कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए। भरत तिवारी एनकाउंटर के करीब 16 दिन बाद सीतामढ़ी में हुई यह कार्रवाई बिहार पुलिस की पहली बड़ी मुठभेड़ मानी जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article