प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, 73 वर्ष की आयु मे…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रसिद्ध तबला वादक और पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया। उनकी आयु 73 वर्ष थी। 15 दिसंबर को उन्हें सैन फ्रांसिस्को स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनका इलाज जारी था।उस्ताद जाकिर हुसैन को तीन ग्रैमी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, भारत सरकार ने उन्हें 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण प्रदान किया था।

जाकिर हुसैन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पहली बार एक कार्यक्रम के लिए 5 रुपए मिले थे, और वह राशि उनके लिए सबसे अधिक कीमती थी, जबकि उन्होंने जीवन भर ढेर सारा पैसा कमाया।तबला वादन के अलावा, जाकिर हुसैन ने अभिनय भी किया था। उन्होंने 1983 में आई ब्रिटिश फिल्म “हीट एंड डस्ट” में शशि कपूर के साथ अभिनय किया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article