किसानों पर टूटा कहर: आग में जली 1000 बीघा गेहूं की फसल

Farmers' hopes were dashed, their crops destroyed

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के गया जिले के अतरी प्रखंड क्षेत्र के डिहुरी गांव में मंगलवार देर शाम एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई, जिसमें करीब 1000 बीघा गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
तेज हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया
स्थानीय किसानों के अनुसार, आग लगने की शुरुआत दूसरे गांव के कुछ लोगों द्वारा गेहूं के अवशेष (पराली) जलाने से हुई। तेज हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते डिहुरी गांव के बड़े हिस्से की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह घटना लापरवाही के कारण हुई है, जबकि कुछ लोग इसे जानबूझकर की गई हरकत बता रहे हैं। किसानों ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
गांव में अफरा-तफरी का माहौल
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और किसानों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस घटना को लेकर किसानों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। साथ ही, प्रभावित किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग भी की है ताकि वे इस बड़े नुकसान से उबर सकें।

गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article