फतुहा डकैती कांड का खुलासा: पटना पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार, लूट के गहने और हथियार बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। फतुहा इलाके में 16 मई को एक ज्वेलरी दुकानदार के घर में हुई डकैती की गुत्थी पटना पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक खुद भी एक आभूषण कारोबारी है, जिसने लूटे गए गहनों को खरीदा था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा और लूटे गए जेवरात भी बरामद किए हैं।पटना ग्रामीण एसपी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। यह डकैती फतुहा थाना क्षेत्र के गौरैया स्थान में स्थित ज्वेलर राजकुमार के घर में हुई थी, जहां बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article