रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जिला परिषद सदस्य के बेटे पर गंभीर आरोप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माछीपुर गांव में रविवार को रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई इस झड़प में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल और मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना को लेकर एक पक्ष के मोहम्मद तमिल ने आरोप लगाया है कि जिला परिषद सदस्य बीवी कहकशां के बेटे मून ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया उन्होंने बताया कि यह विवाद एक जमीन को लेकर है, जिसे उन्होंने कानूनी रूप से खरीदा है आरोप है कि जिला परिषद सदस्य उस जमीन पर जबरन रास्ता निकालना चाह रही हैं.

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मून और उनके साथियों ने उनके परिवार को बुरी तरह पीटा मोहम्मद तमिल ने बताया कि इस हमले में उनके साथ मोहम्मद मफिन और उनकी पत्नी बीवी नरगिस को गंभीर चोटें आई हैं नरगिस की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है तमिल का कहना है कि मारपीट की यह घटना पूरी तरह से सुनियोजित थी और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई वहीं, दूसरी ओर जिला परिषद सदस्य के पक्ष से छोटू नामक व्यक्ति ने बताया कि विवादित जमीन को लेकर पहले से ही दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई छोटू ने आरोप लगाया कि उनके पक्ष के लोग भी इस मारपीट में घायल हुए हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने बताया कि वह और बीवी मुमताज को गंभीर चोटें आई हैंदोनों पक्षों ने इस संबंध में लोदीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना स्थल का निरीक्षण किया है फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है लेकिन पुलिस क्षेत्र में शांति बनाए रखने के प्रयास कर रही है ग्रामीणों का कहना है कि विवाद लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के कारण यह मामला अब हिंसक रूप ले चुका है पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से न्याय की मांग की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article