नदी में डूबने से चार बच्चो की मौत,मंत्री लेशी सिंह और विधायक पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने ,चार चार लाख का चेक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कटिहार के कुरसेला में नदी में डूबने से चार बच्चो की मौत मामले में मंत्री लेशी सिंह और विधायक पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने ,चार चार लाख का चेक पीड़ित के परिजनों को दिया ,कहा दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के समेली हाल्ट के समीप नहाने के दौरान चार बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई थी.

डूबने की खबर सुनकर गांव में सनसनी फैल गई थी गांव में चीख पुकार मच गया था घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शौक जताया था ,आज बरारी के विधायक विजय सिंह और खाद उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया साथ से आपदा राहत कोष से मृतक बच्चे के परिजनों को चार चार लाख की राशि का चेक दिया ,वही विधायक विजय सिंह ने कहा बीते दिनों पूरे बिहार में डूबने से कई की मौत हो गई थी जिन्हे मुख्यमंत्री राहत आपदा से मृतक के परिजनों को चार चार लाख की राशि दी गई उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया और कहा दुख की इस घड़ी में वो पीड़ित परिवार के साथ है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article