स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसबी ने आयोजित की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता, जवानों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा !

Muskan Gupta

बगहा स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्र में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में समवाय त्रिवेणी एवं सीमा चौकी मटियरिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 100 से अधिक युवा, ग्रामीण और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के साथ महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट राहुल कुमार सहित एसएसबी जवान और ग्रामीण मौजूद रहे।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज रिपोर्ट ;–

Share This Article