ट्रेन में दोस्ती, चाय-बिस्कुट में नशा यात्रियों को बेहोश कर सामान लूटने वाला नशाखुरानी गिरोह का सरगना गिरफ्तार,

Muskan Gupta

गया में नशाखुरानी गिरोह के खिलाफ रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यात्रियों से दोस्ती कर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर सामान लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा निवासी रमेश कुमार उर्फ महेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चलती ट्रेन में यात्रियों से घुल-मिल जाता था और फिर चाय या बिस्कुट में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर देता था। इसके बाद यात्री के सामान लेकर फरार हो जाता था।

वारसलीगंज स्टेशन पर हुई नशाखुरानी की घटना के बाद रेल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की CCTV फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

रेल डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपी गिरोह का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गिरोह के बाकी सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही, पूर्व में हुई नशाखुरानी की घटनाओं में भी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

रेल पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि ,ट्रेन में सफर के दौरान किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने का सामान लेने से बचें और संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत रेल पुलिस को सूचना दें।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट ;-

Share This Article