दोस्ती बनी जानलेवा, बिहार डबल मर्डर का खौफनाक खुलासा

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। बिहार के दरभंगा जिले से सनसनीखेज डबल मर्डर का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। नए साल की पार्टी के लिए घर से निकले दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने एक युवक के शव को खेत में फेंक दिया, जबकि दूसरे के शव को जमीन में दफ्न कर दिया गया। यह खौफनाक वारदात सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव की है।

न्यू ईयर पार्टी के बाद दोनों युवक लापता

मृतकों की पहचान कबीरचक गांव निवासी मन्ना महतो और बादल मंडल के रूप में हुई है। दोनों युवक 1 जनवरी को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में जुट गए। 2 जनवरी को बादल मंडल के पिता विनोद मंडल खुद अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान बीएमपी के पास निर्माणाधीन सिक्स लेन सड़क पर बादल की बाइक गिरी हुई मिली। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची बहादुरपुर थाना पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके बाद विनोद मंडल ने सदर थाना में अपने बेटे बादल और उसके दोस्त मन्ना के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। एफआईआर में कबीरचक निवासी रितिक और भैरोपट्टी (बहादुरपुर थाना क्षेत्र) निवासी छोटू कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया। परिजनों का आरोप है कि बादल का इन दोनों आरोपियों से पहले से विवाद चल रहा था। 1 जनवरी की शाम भी आरोपियों ने फोन कर गाली-गलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।

एक शव खेत में, दूसरा जमीन में दफ्न

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर बादल मंडल का शव बरामद किया गया, जो एक बगीचे में जमीन के अंदर दफ्न अवस्था में मिला। इसी बीच शनिवार दोपहर को लापता मन्ना महतो का शव भी बीएमपी के पास एक खेत से बरामद किया गया।

पार्टी के दौरान हुआ विवाद, दोस्तों ने ही की हत्या

सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 1 जनवरी की रात पार्टी के दौरान आपसी विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि कई दोस्तों ने मिलकर दोनों युवकों की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके में घटना के बाद से दहशत का माहौल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article