पटना: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने और सत्य, अहिंसा एवं एकता के मार्ग पर चलकर बेहतर और समृद्ध भारत के निर्माण का संदेश दिया।इस अवसर पर CMD संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांत समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर ही एक शांतिपूर्ण, खुशहाल और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है।
उन्होंने कहा कि गांधी जयंती केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उनके विचारों और सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का भी अवसर है। देश के प्रत्येक नागरिक को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक एकता के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।संजीव श्रीवास्तव ने देशवासियों से अपील की कि वे गांधी जी के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर समाज बनाने में योगदान दें।पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन की ओर से सभी देशवासियों को गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।